चाहते हैं विदेश घूमना ? तो करलें Bag Pack और घूम आएं यहां, नहीं दिखाना पड़ेगा भारतीय Visa

विदेश घूमना कोई क्यों नहीं चाहेगाजब भी हम बाहरी देशों की खूबसूरती देखते हैं तो कहीं न कहीं एक बार हमारा दिल यह ज़रूर कहता है कि काश यहां एक बार जानें का मौका मिल जाए और यह सब सोचते हुए हमारे मन में वीजा और पासपोर्ट की बाते भी आने लगती है। लेकिन क्या हो जब आपके पास यह सारे Document हो ही न? तो क्या वीजा, पासपोर्ट के चक्कर में आप विदेश जानें की इच्छा को दबा लेंगे नहींक्योंकि अब आपके सपनों की यात्रा के बीच किसी कागज़ात की ज़रूरत नहीं। जिन देशों के बारे में आज मैं आपको बताने वाली हूं वहां होने वाले खर्चों के बारे में भी बिलकुल न सोचे, क्योंकि ये देश न केवल वीज़ा मुक्त है बल्कि यहां भारतीय रूपयों की भी काफी मान्यताएं हैं। तो इंतजार किस बात काचलिए जान लें उन देशों के नाम जहां की खूबसूरती का नजारा आप बिना किसी वीज़ा दिखाए उठा सकते हैं।                 

मॉरीशस (Mauritius)

मॉरीशस, जिसका नज़ारा किसी जन्नत से कम नहीं है, यह इतनी खूबसूरत जगह है कि आपका यहां ज़िन्दगी भर रहने का मन करेगा। मॉरीशस की सुंदरता में चार-चांद लगाते हैं इसके हरे-भरे उंचे पहाड़ और आसमान जैसे नीले समंदर। यहां भारतीय पासपोर्ट धारकों को फ्री में एंट्री मिलती है और यहां पर आप 3 महीनें बिना वीज़ा दिखाए रुक भी सकते हैं। यह सुंदर देश  दुनिया के सबसे अमीर देश में से एक है जहां आपको ब्लैक रिवर, बेल्ले मेयर बीच इत्यादि जैसी खूबसूरत जगह घूमने को मिल जाएंगी। यहां होने वाले खर्चे कि बात करें तो हॉटल, खाना, एयरपोर्ट ट्रांसफर, कई Activities मिलाकर आपका कुल साधारण खर्च 90 हज़ार रूपए तक होने वाला है। 

मकाऊ (Macao)

दक्षिण चीन के पास स्थित मकाऊ एक ऐसा देश है, जो अपनी अद्भुत नाइटलाइफ और खूबसूरती के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। अगर आप एक भारतीय हैं और बिना किसी झंझट के विदेश घूमना चाहते हैं, तो मकाऊ आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है। यहां घूमने के लिए आपको केवल 3,200 रुपये का सिंगल एंट्री फी देना होगा और अच्छी बात यह है कि आप यहां बिना वीजा के 90 दिनों तक रह सकते हैं। इस देश को और भी आकर्षक बनाती हैं इसकी शांत समुद्र तटें और रंग-बिरंगी सड़कें, जिन्हें एक बार देखने के बाद आपका यहां से जाने का मन ही नहीं करेगा। मकाऊ की यात्रा का कुल खर्च लगभग 90,000 तक आ सकता है, लेकिन यहां पर भारतीय रुपये की मान्यता अधिक होने के कारण, खर्चों में आप पूरी तरह से काबू पा सकेंगे।

इंडोनेशिया (Indonesia)

अगर आप भी है नेचर लवर हैंतो इंडोनेशिया घूमना आपके लिए काफी अच्छी चॉइस साबित हो सकती है। यहां के द्वीप, प्राचीन मंदिरें  टूरिस्ट को बहुत भाती हैं। यहां आप बिना  वीजा  के 1 महीने तक घूम सकते हैं। होटल से लेकर घूमने तक में आपके लगभग 40 हज़ार रुपए खर्च हो जाएंगे। साथ ही कई वेबसाइट के ज़रिए आप कम बजट में भी आसानी से अपना ट्रिप प्लान कर सकते हैं, जिसमें (make my trip) जैसे प्लेटफॉर्म शामिल हैं।

भूटान (Bhutan)

एशिया का सबसे खुशहाल देश भूटान, जो भारत से काफी समीप है, यहां जाने के लिए आप सिलीगुड़ी, हासीमारा, न्यू अलीपुरद्वार आदि स्टेशनों तक जा सकते हैं। इसके बाद आपको टैक्सी या बस लेनी पड़ेगी। अगर आप फ्लाइट से जाना चाहते हैं, तो आपको  पारो इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरना होगा। वैसे तो भूटान दुनिया का सबसे गरीब देश माना गया है, लेकिन इसकी सुंदरता पर्यटकों को इतनी आकर्षित करती है कि यहां भारतीय लोग हमेशा जाना चाहते हैं। इस देश में आप बिना वीजा के 6 महीने तक रह सकते हैं। यहां की सबसे अनोखी बात यह है कि आपको सड़कों पर एक भी भिखारी नहीं दिखेंगे। तो अगर आप शांति, सुंदरता और खुशहाली की तलाश में हैं, तो भूटान की यात्रा आपके लिए एक अच्छा अनुभव साबित हो सकता है।

नेपाल (Nepal)

नेपाल जहां हर रोज़ लाखों भारतीय घूमने जाते हैं। यहां की खूबसूरती में आपको कई बार भारतीय झलक दिखाई दे सकती। यहां का ठंडा वातावरण आपको मंत्रमुग्ध कर देगा। हिमालय की गोद में बसा हुआ यह देश पूरी दुनिया में अपनी किसी स्वर्ग से कम नहीं है। यहां भारतीयों को किसी भी प्रकार का कोई वीजा नहीं देना पड़ता और न ही पासपोर्ट दिखाना पड़ता है। यहां जाकर आप काठमांडू में मौजूद पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन कर सकते हैं साथ खूबसूरत पहाड़ियों का मजा भी उठा सकते

श्रीलंका (Sri Lanka)

श्रीलंका यहां बिना वीज़ा के भी रह सकते हैं बता दे कि श्रीलंका में भारतीय लोग कोलंबो कैंडी हिल स्टेशन, मटारा, दम्बाडेनिया, रामायण कनेक्शन, इत्यादि जगहों पर घूम सकते हैं। भारत से श्रीलंका का सफर मात्र 3 घंटे का ही है। 

मालदीव (Maldives)

मालदीव भारत के पास मौजूद उन देशों में शुमार है जहां कई सिलेब्रिटीज अपनी छुट्टियां मनाने जाते हैं। मालदीव द्वीपों का देश है और यह पर्यटन के लिए काफी मशहूर भी है। यहां अगर आप समुद्र के किनारे आसानी से समय व्यतीत कर सकते हैं और आप बिना वीजा के यहां 30 दिन तक भी रह सकते हैं

Written by: NIkita Mishra

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पक्ष-विपक्ष की राजनीति में क्यों फसे आम जनता?

सुन्दरता एक खोखली दिवार

इस देश में जेल से फरार होकर आराम से घूमते हैं कैदी ! सरकार को नहीं होती टेंशन